फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दुराचार पीड़िता की मदद के लिए डीएम से मांगी भीख

दुराचार पीड़िता की मदद के लिए डीएम से मांगी भीख

Tue, 15 May 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
दुराचार पीड़िता की मदद के लिए डीएम से मांगी भीख

विज्ञापन
जौनपुर। बीएचयू में जिंदगी और मौत से जूझ रही सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी की मदद के लिए सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सहित कर्मचारियों और आसपास के दुकानदारों से भीख मांगी। इस दौरान 6454 रुपये की धनराशि एकत्र की गई।

बदलापुर कस्बे की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक जून 2017 को केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस चुप बैठ गई और आरोपी खुले आम घूमते रहे। 29 नवंबर 2017 को हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिसका नतीजा रहा कि आरोपियों का मन बढ़ता गया और पिछले महीने 26 अप्रैल को किशोरी के घर में घुसकर जिंदा जलाने की कोशिश की । गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को बीएचयू में भर्ती कराया गया है। उसी मां लोगों के घरों में बर्तन साफ कर परिवार की आजीविका चलाती थी। वह घटना के बाद से ही बेटी के साथ अस्पताल में है। जिससे रोजी रोटी भी छिन गई है। इलाज के लिए उसके पास पैसे नहीं है। परिवार की दशा पर तरस खाकर सामाजिक संगठन निर्भया ट्रस्ट रामजानकी समिति, प्रगति, दिशा फाउंडेशन आदि संगठनों ने पीड़िता की मदद के लिए भीख मांग कर धन एकत्र कर रहे हैं। निर्भया ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू सिंह ने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी से भीख मांगने की शुरुआत की गई। कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों और दूकानदारों से कुल 6454 रुपये एकत्र किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed