फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 16 जोड़ो की हुई शादी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 16 जोड़ो की हुई शादी

Tue, 15 May 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 16 जोड़ो की हुई शादी
विज्ञापन

बरसठी। समाज कल्याण विभाग द्वारा सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 16 जोड़ो की हिन्दू रीति रिवाज से शादी हुई ।ब्लाक परिसर पूरी तरह से वैवाहिक समारोह में तब्दील था।टेंट में बैठे 16 जोड़ो के सम्मुख कलश व सभी विवाह से सबंधित समान रखे गये थे। जिसमें बधू के लिए घड़ी, पायल, साड़ी,चुनरी के अलावा सिंगार का सामान व रजाई गद्दा भी दिया गया।शादी में वर और बधू को आशीर्वाद देने व शादी में साक्षी बनने के लिए विधायक मड़ियाहूं लीना तिवारी, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, ब्रह्मदेव तिवारी मौजूद रहे।

शादी के बंधन में कांटी गांव की मीनू की शादी कुसा के विकास गौतम, हरद्वारी गांव की ट्विंकल की शादी भदोही जिले के दुरासी निवासी दीपक कुमार, धर्मदासपुर गांव की पूनम गौतम की शादी चतुर्भुजपुर गांव के सोनू गौतम, सोतीपुर गांव की चंद्रकला की शादी मुंगराबादशाहपुर के कोदहूँ गांव के नीरज गौतम, धर्मदासपुर गांव की आँचल की शादी सरावां के दीपक गौड़,दताव गांव की सविता की शादी जंघई के राकेश, धर्मदासपुर गांव की अंजली की शादी मदारपुर के रवि गौड़, कारो गांव की निशा देवी की शादी वाराणसी जिले के करथियाव के फागू के साथ, रामपुर ब्लाक के मारिकपूर गांव की सीता यादव की शादी रामपुर के सूर्यमणि,मारिकपुर गांव के मीना की शादी गुजरात के सोनू, मारिकपुर गांव की नीना की शादी गुतवन के सुनील, भानपुर गांव की गुड़िया नट की शादी गनेशपुर के लचई,पट्टीभरतराय गांव की हेमा की शादी गजाधरपुर के जितेन्द्र सैनिक के साथ हुई। इस विवाह में ऐसे जोड़ों का विवाह हुआ जो समाजकल्याण विभाग में पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराए थे। उनको मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कन्या के खाते में 20 हजार रूपये के अलावा, घड़ी, पायल, बिछिया दिया गया। सांसद रामचरित्र निषाद द्वारा नव विवाहित जोड़ो को 151 रुपया दिया गया। खण्ड विकास अधिकारी रामदरश चौधरी ने अपने तरफ से सभी नव विवाहित जोड़ो को एक- एक साड़ी उपहार में दिया।शादी कार्यक्रम मे भाजपा नेता शमशेर सिंह, ब्लाक के एडीओ कृष्ण कुमार, जेई विजय सिंह, आरपी वर्मा, राजकुमार पांडेय, दिनेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed