{"_id":"5af9dd334f1c1bd0408b55b1","slug":"15263245285-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे निकालने के लिए बैकों का चक्कर लगा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे निकालने के लिए बैकों का चक्कर लगा रहे लोग
Updated Tue, 15 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। अपनी जरूरत में कटौती कर धन संग्रह कर बचत खाते में जमा करने वाले नागरिक अब अपनी ही जमा धनराशि पाने के लिए परेशान हैं। बैंक धन की कमी बताकर उन्हें जरूरत के हिसाब से पैसों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में लोग परेशान हैं।
बैंक के बचत खाते में जमा धनराशि को पाने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस समय पांच से 10 हजार रुपये तक का भुगतान स्टेट बैंक की नगर स्थित शाखा द्वारा किया जा रहा है। यही स्थिति अन्य बैंकों की भी है। यूनियन बैंक और काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के ग्राहक को अपनी जरूरत बताने के बाद भुगतान किया जाता है। पैसा पाने के लिए दिनभर इंतजार करना होता है। इसके बावजूद जरूरत के मुताबिक धन ग्राहकों को नहीं दिया जाता है। कभी-कभी धन का संग्रह न होने की स्थिति में ग्राहकों को वापस भी लौटना पड़ता है। यही स्थिति नगर में संचालित अन्य बैंकों की भी है। एटीएम में भी पैसे नहीं हैं। उसमें केवल बैलेंस की जानकारी ही मिल पाती है। क्षेत्र के कुछ एटीएम बूथ तो बंद ही रहते हैं। उनके बाहर पैसा नहीं होने का बोर्ड लगा दिया जाता है।