{"_id":"5af9dd2e4f1c1be8408b5464","slug":"15263245235-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी ने मचाई तबाही, पेड़ और दीवार गिरने से तीन की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी ने मचाई तबाही, पेड़ और दीवार गिरने से तीन की मौत, पांच घायल
Updated Tue, 15 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
आंधी में गिरा पेड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। रविवार की रात आई आंधी, बारिश और ओला वृष्टि से जिले में काफी तबाही हुई है। पेड़ और दीवार गिरने से उसके नीचे दब कर तीन की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। टिन शेड, छप्पर उड़ गए और पशु भी मारे गए हैं। लाइन पर पेड़ गिरने से दो घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। बिजली के 110 पोल उखड़ गए हैं और तार टूटे हैं। इससे जिले के अधिकांश हिस्सों में सारी रात बिजली गुल रही। आम की फसल को नुकसान हुआ है।
मडिय़ाहूं क्षेत्र के टेकारडीह गांव में टीनशेड और दीवार ढह गई। मलबे में दबकर वहां सो रहे बुल्लुर राजभर (65) की मौत हो गई। कोतवाली परिसर में यूके लिप्टस का पेड़ गिरने से थाने की जीप और आस पास खड़े छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। खुटहन क्षेत्र के गौरा गांव निवासी रमाशंकर गौतम की पत्नी पम्मी (38) घर से सामने बाहर सो रही थी। आंधी में नीम का पेड़ चारपाई पर गिर पड़ा। परिजन लेकर सीएचसी बदलापुर पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिरकोनी ब्लाक के ताला मझवारा गांव में आम के पेड़ की डाली राजीव प्रजापति (25) गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई। वह हैंडपंप पर पानी लेने गया था। खेतासराय में दीवार गिरने से अलग अलग स्थानों पर पांच लोग घायल हो गए। नगर के पोस्ट ऑफिस वार्ड में बहूभोज में सम्मिलित होने आए सरपतहा थाना क्षेत्र के रुधौली गांव निवासी बुद्धू बिंद (30), खुशबू (14) पुत्री रामदयाल, अभिषेक (22) पुत्र कमलेश दीवार के मलबे में दबकर घायल हो गए। दंडसौली गांव में कच्ची दीवार गिरने से खुशबू राजभर (12) और गोरारी में छत की बाउंड्री गिरने से झिंका देवी (55) घायल हो गई । सभी घायलों का रात में ही निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया। बिजली दोपहर बाद बहाल हो गई।
मछलीशहर ओले पड़े। आम की फसलों की क्षति हुई। वहीं ओला पडने से सब्जियां, उड़द व मूंग की फसलों की भी क्षति हुई। आंधी से गोपालापुर गांव के राकेश मिश्रा के दरवाजे पर बरगद का पुराना पेड़ धराशायी हो गया, जिसके नीचे दब कर भैंस मर गई। कई लोगों के टीनशेड व छप्पर उड़ गए। हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास तीन पेड़ ट्रैक पर गिर गए। एक घंटे बाद रेलवे लाइन को साफ कराया गया। स्टेशन अधीक्षक राम अवध ने बताया पेड़ गिरने से स्टेशन का नंबर एक ट्रैक एक घंटे बाधित रहा लेकन ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा । जंघई- जफराबाद रेलवे रूट पर सुदनीपुर पर स्टेशन के पास एक पेड़, सलखापुर स्टेशन के पास दो पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर पड़े। मडिय़ाहूं स्टेशन पर सेक्सन बाक्स उखड़ गया जिससे गाजीपुर-बांद्रा आठ घंटे, जफराबाद और इलाहाबाद-जौनपुर ऐजे पैसेंजर मडियाहूं स्टेशन पर खड़ी रही। रेल प्रसासन ने पेड को काटकर हटवाया। सुबह पांच बजे ट्रैक पर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
आहोपुर की दलित बस्ती में ट्रांसफार्मर के दोनों पोल टूट गए, सिंघावल गांव दो पोल, ट्रांसफार्मर , खानपुर की दलित बस्ती में बिजली का तार , डिग्री कालेज के छात्रावास के पास तार टूट गया। सिकरारा के लोरिका जमालपुर गांव में दीवार के मलबे में दबकर गाय मर गई। फत्तूपुर निस्फी गांव में खिलाड़ी यादव का मकान पर बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। मातादीन सरोज का कच्चा मकान गिर गया जबकि जलालपुर के बैरगियां नेवादा गांव में प्रदीप सिंह का टीन शेड उड़ गया। शाहगंज में कई स्थानों पर पोल टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। सारीजहांगीरपट्टी, जमौली, शमसुद्दीनपुर, जैनपुर, सवायन, धूरीपुर, धिरौली, नटौली, हमजापुर, सराय मोहीउद्दीनपुर आदि गांवों में 40 से अधिक विद्युत पोल गिर गए हैं। दर्जनों मकानों के छप्पर, टीनशेड उड़ गये। जगह जगह सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा।