{"_id":"5af9dc414f1c1bea408b5547","slug":"152632428614-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला हुआ जाम, सड़क पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला हुआ जाम, सड़क पर भरा पानी
Updated Tue, 15 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में पानी निकासी के लिए नगर पालिका प्रशासन ने नवाब यूसूफ रोड पर एक साल पहले नाले का निर्माण कराया है। नाला जाम होने के कारण रविवार की रात में हुई बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया। बड़ी मस्जिद और मल्हनी पड़ाव रोड पर रात से लेकर दिन में नौ बजे तक पानी लगा रहा। लोगों का कहना है कि ऐसे बदतर हालात अगर हल्की बारिश में हो रहे हैं तो तेज बारिश में शहर का क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। समय रहते नगरपालिका परिषद अगर शहर में जनल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं करता तो बारिश में हालात बद से बदतर हो जाएंगे। इस संबंध में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी कृषण चंद्र का कहना है कि शहर के उत्तरी इलाके में जल निकासी के लिए बड़ा नाला हाल ही में बनवाया गया है। नाले से संबद्ध नालियों के जाम होने के चलते बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया था। नालियों की सफाई कराई जा रही है। बारिश अगे ऐसी दिक्कत नहीं आ सकेगी।