{"_id":"5ad4f3334f1c1bb56a8b4797","slug":"152390533412-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकाल कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकाल कर जताया विरोध
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरईपार। ऊन्राव में महिला के साथ हुए तथाकथित रेप व उसके पिता की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के विरोध में सपा कार्यकताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया। बाजार का भ्रमण कर सरकार की नीतियों की निंदा की। भाजपा सरकार के अमानवीय चेहरे को उजागर करने के लिए समाजवादी पार्टी के युवा नेता अशोक यादव ने सोमवार शाम बरईपार चौराहे पर कैं डिंल मार्च निकाला। बाजार में हनुमान मंदिर के पास अशोक यादव के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में लोह कैंडिल मार्च में शामिल हुए। कस्ब का भ्रमण करते हुए चौराहे पर मार्च को ख़त्म हुआ। कार्यकताओं ने कहा की भाजपा के शासन में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। गुंडाराज स्थापित हो गया है। प्रदेश में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर सरकार अंकुश लगाने में विफल है। उन्नाव जनपद में हुए बलात्कार की घटना को मुख्यमंत्री पूरी तरह से नजर अन्दाज कर रहे है। वह अपने पार्टी के विधायक को बचाना चाहते है। समाजवादी सरकार एक न्यायप्रिय सरकार थी। जो बिना किसी भेदभाव के उत्तर प्रदेश में कार्य कर रही थी। उन्होंने कहां की उन्नाव में सपा रेप पीडितों के साथ है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है। इस मौके पर राकेश यादव, छविनाथ यादव, अर्जुन गिरी, नवीन गुप्ता, अश्वनी यादव, नीतिन यादव, रोहित यादव, राहुल कुमार आदि उपस्थिति रहे।