{"_id":"5ad4f2554f1c1b84028b4f13","slug":"15239051111-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह बाद वकीलों ने हड़ताल ली वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह बाद वकीलों ने हड़ताल ली वापस
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर तहसील के वकीलों ने सोमवार को तहसील परिसर में दो सप्ताह से चल रही हड़ताल को वापस ले लिया है । चार अप्रैल को वरिष्ठ अधिवक्ता लालबहादुर सिंह के चैंबर में घुस कर बदमाश ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया लेकिन किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ता संघ ने हमलावर की गिरफ्तारी के लिए हड़ताल शुरू कर दी। अधिवक्ता संघ ने सोमवार को बैठक कर वादकारियों के हित में सर्वसम्मति से हड़ताल वापस ले ली है । बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष योगेश त्रिगुनायत व संचालन महामंत्री एनपी सिंह ने किया । इस मौके पर मुन्नालाल यादव , लालता प्रसाद , पवन पांडेय , अंबिका यादव , खेतालचंद यादव , लक्ष्मीशंकर , पीटर , जयप्रकाश तिवारी , विपिन पाल , आनंद कुमार बिंद आदि मौजूद रहे ।