{"_id":"5ad4f2414f1c1ba0098b4e20","slug":"152390509118-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रमिक भूख हड़ताल पांचवे दिन भी रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रमिक भूख हड़ताल पांचवे दिन भी रहा जारी
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। भाकपा सदस्यों का मछलीशहर तहसील में उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने चल रहा क्रमिक भूख हड़ताल पांचवें दिन सोमवार को भी जारी रही इस दौरान समस्याओं का समाधान करने की आवाज बुलंद की। साथ ही समस्या का समाधान करने के बजाय चुप्पी साधने पर आक्रोश जताया है। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय मुद्दे को लेकर तहसील प्रशासन के खिलाफ 42 दिन तक धरना पदर्शन किया गया। इस दौरान समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया गया। मगर आश्वासन पूरा नहीं किया गया। इसके बाद 12 अप्रैल को क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की गई। इसके पांचवें दिन भी तहसील प्रशासन द्वारा समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया। उन्होंने समस्या का हल होने के बाद ही भूख हड़ताल समाप्त करने की चेतावनी दी।