{"_id":"5ad392d84f1c1b61098b4b30","slug":"1523815131913-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 केंद्रों पर आज से शुरू होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 केंद्रों पर आज से शुरू होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। मदरसा बोर्ड की परीक्षा सोमवार से जिले के 13 केंद्रों पर शुरू होंगी। परीक्षा में 4617 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 8 से 11 बजे तक और दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ तीन सचल दल का गठन किया गया है। डीआईओएस उमेश शुक्ल, बीएसए डा. राजेंद्र सिंह और जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सचल दल का गठन किया गया है। परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है।
सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गई है। विभिन्न कक्षाओं के लिए अलग-अलग उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था की गई है। सभी उत्तर पुस्तिकाओं पर कोड अंकित किया गया है। इसबार पहला मौका है जब मदरसा बोर्ड द्वारा मुंशी-मौलवी,आलिम,कामिल और फाजिल कक्षाओं के परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था की गई है। इस बार नकल पर नकेल कसने का पूरा इंतजाम किया गया है। मछलीशहर में फौजदार इंटर कालेज को परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। विभिन्न कक्षाओं में अध्ययन कर रहे 502 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। केंद्र व्यवस्थापक सीताराम यादव ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन लेकर आने पर रोक लगाई गई है।