{"_id":"5ad392d34f1c1b56098b4b6a","slug":"15238151252-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलापट तोड़े जाने से ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलापट तोड़े जाने से ग्रामीणों में आक्रोश
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र में तिलवारी गांव में सड़क और खड़ंजा के निर्माण के लिए लगाए गए शिलापट्ट को तोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। शनिवार को सुतौली मार्ग से सम्मनपुर ब्राम्हण बस्ती तक मिट्टी एवं खड़ंजा मार्ग के नवनिर्माण के उद्दघाटन बदलापुर की ब्लाक प्रमुख प्रभावती देबी द्वारा किया गया था। रात में अराजक तत्वों ने उद्घाटन किए गए शिलापट्ट को तोड़ दिया। जब सुबह ग्रामीणों ने देखा तो क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष सिंह को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। शिलापट्ट तोड़े जाने पर गांव निवासी जगदम्बा सिंह, सेहिलाल गौतम, राजेश तिवारी, सजल सिंह, विकास सिंह, रामलाल पाठक, रामपाल सिंह, नीरज सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोनू सिंह, त्रिभुवन पाठक ,अनुप सिंह, शीतला प्रसाद सिंह, अनुज पाठक, अनिल तिवारी, रामधनी तिवारी , युवराज सिंह ने आक्रोश व्यक्त किया। आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग किया।