{"_id":"5ad392bf4f1c1ba67f8b4bfe","slug":"152381510616-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायरीनों ने बाबा के माजार पर की चादरपोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जायरीनों ने बाबा के माजार पर की चादरपोशी
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के सिपाह मुहल्ले में सैयद मंसूर बाबा का सालाना उर्स मनाया गया। फूलशाह बाबा सिनेमा गली से जुलूस के शक्ल में सिर पर गागर लेकर जायरीनों का जत्था निकला। जो कस्बे में अपने कदीमी रास्ते से होकर मंसूर बाबा के मजार पर पहुंचा। वहां चादरपोशी की गई। बाबा के मजार पर दिल से मांगी गई मुरादें पूरी होती हैं। बाबा के मजार को इत्र व केवड़ा जल से नहलाया गया। बाबा के कद्रदानों ने गुलपोशी, धूपबत्ती, खूरमा व लड्डू का प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। रंग-बिरंगी झालरों से मजार को सजाया गया गया था। पीर शौकत अली ने अमन चैन के लिए दुआ की गई। रात भर कव्वाली हुई। देवा शरीफ के मोबिन साबरी ने ‘तू बड़ा गरीब नवाज है तेरे हाथ में मेरी लाज’ नात सुन लोग झूम उठे। इस मौके पर खालिद अंसारी, मो सुहैब, मो. सेराज, राजेश, शिवम्, अफाक, मो खालिक, अक्षत, अनमोल, फारुक आदि मौजूद रहे।