{"_id":"5ad392b34f1c1b9f098b4b5a","slug":"152381509314-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के सम्मान में भाजपा की मानसिकता हो रही उजागर - पल्लवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के सम्मान में भाजपा की मानसिकता हो रही उजागर - पल्लवी
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। बेटी के सम्मान का नारा देने वाली भाजपा की कलई खुल गई है। योगी सरकार ने जिस तरह बलात्कार के आरोपियों की मदद की है। उससे भाजपा की मानसिकता जाहिर हो गई है। यह बात अपना दल कृष्णा गुट की महासचिव पल्लवी पटेल ने रविवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीत यादव के मुंगराबादशाहपुर स्थित प्रतिष्ठान पर प्रेस वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि चाहे उन्नाव का मामला हो या फिर काश्मीर का। इन दोनों मामालों में केंद्र व सूबे की सरकार ने कार्रवाई तब की जब न्यायालय से सवाल उठाए। कठुआ मामले में तो भाजपा के दो मंत्री आरोपियों के साथ खड़े नजर आए। प्रदेश में कुलदीप सिंह सेंगर को बचाने के लिये भाजपा ने हर दांव आजमाया। जो भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देते नहीं अघाती है, यही उसका चरित्र है। भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। मूर्तियों को तोड़ने की घटनाओं के बारे में कहा कि यह राजनीतिक चाल है। मुंगराबादशाहपुर में ट्रक व टेंपो दुर्घटना में मारे गए लोगों को पांच-पांच और घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी से समझौता नहीं होगा। प्रवक्ता आरबी सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की मौर्या ,प्रदेश सचिव महेंद्र मास्टर ,जिलाध्यक्ष सुनील पटेल ,संजीत यादव ,अनिल पटेल , बिधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नागेंद्र पटेल, हरि प्रसाद सरोज, हेमा पटेल, अनीता शर्मा, इंद्र बहादुर पटेल, राजेंद्र पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।