{"_id":"5ad392ac4f1c1b84098b4c10","slug":"15238150864-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष को पड़ा दिल का दौरा, एयर एंबुलेंस से गए मेदांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष को पड़ा दिल का दौरा, एयर एंबुलेंस से गए मेदांता
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय को शनिवार को दिल का दौरा पड़ने पर वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से रविवार को उन्हें एयर एंबुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। चार दिन पहले सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव को दिल का दौरा पड़ने पर लखनऊ एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें मेदांता ले जाया गया।
आंबेडकर जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय एक समारोह में मौजूद थे। उसी दौरान उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें तत्काल भाजपा महामंत्री पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी और कोषाध्यक्ष पीयूष गुप्ता एक प्राइवेट अस्पताल ले गए और वहां से वाराणसी ले जाया गया। वहां से उन्हें रविवार को सुबह 10 बजे बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट लाया गया। वहां से एयर एंबुलेंस से उन्हें मेदांता ले जाया गया।
इनसेट--
50 मिनट तक एंबुलेंस में ही पड़े रहे सुशील
जौनपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष को रविवार को सुबह लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर लाया गया। बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र, उद्यमी आईबी सिंह, पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, मिंटू पाठक, अनुपमा राय, रामसिंह मौर्य, पीयूष गुप्ता, पंकज मिश्र, मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद उनके साथ थे। कागजी कार्रवाई के चक्कर में तकरीबन 50 मिनट तक उन्हें हवाई अड्डे पर ही इंतजार करना पड़ा।