फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   खुले में आज भी शौच करने को विवश हैं शहरवासी

खुले में आज भी शौच करने को विवश हैं शहरवासी

Sun, 15 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खुले में आज भी शौच करने को विवश हैं शहरवासी

विज्ञापन
जौनपुर। नगर क्षेत्र में अभी भी स्वच्छ भारत मिशन योजना परवान नहीं चढ़ पाई है। अभी भी शहर के लोग खुले में शौच करने को विवश है। शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका को 31 वार्डों में 1953 घरों में शौचालय बनवाने थे लेकिन महज नौ सौ ही बन पाए।
नगर क्षेत्र की आबादी तकरीबन दो लाख 42 हजार है। शहर खुले में शौच मुक्त करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका द्वारा घर-घर जाकर शौचालय विहीन घरों का चयन किया । सर्वे में 1953 घरों में शौचालय नहीं पाए गए। इन घरों में साल के अंत तक शौचालय बनवा लेने थे लेकिन काम नहीं हुआ। विसर्जन घाट, सद्भावना पुल, नक्खास व आदि गामती नदी के किनारे वाले इलाकों में लोग खुले में शौच कर रहे हैं। हालत यह है कि नगर पालिका द्वारा चयनित घरों में से 1053 घरों में शौचालय बनवाया जाना शेष हैं।
विज्ञापन


नए आठ वार्डो में नहीं बनाया गया है एक भी शौचालय
जौनपुर। नगर पालिका परिषद में आठ नए वार्डो को शामिल किया गया है। जिसमें देवचंदपुर, मीरपुर, सैदनपुर, कलीचाबाद, चांदपुर, गंगापट्टी, हर्दीपुर व डेरायुसूफ है। लेकिन इन वार्डो को अभी तक स्वच्छ भारत मिशन योजनांर्तगत खुले में शौच मुक्त करने का कोई कार्य नहीं किया गया है और न हीं अभी तक एक भी शौचालय बनवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में पुराने 31 वार्डों में घर-घर शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इन वार्डो में सर्वे कर शौचालय विहीन घरों में शौचालय बनवायाजा रहा है। वहीं आठ नए वार्डों में भी शीघ्र ही सर्वे कर शौचालय बनवाने का कार्य किया जाएगा।-कृष्णचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed