{"_id":"5ac7b5514f1c1bc0618b5dcc","slug":"15230375267-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात से अनिश्चित कालीन धरना देने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात से अनिश्चित कालीन धरना देने की दी चेतावनी
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर जिलाधिकारी प्रशासन आजमगढ़ के विरुद्घ कार्रवाई नहीं होने से नाराज प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के पदाधिकारियों का चल रहा कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान एडीएम प्रशासन आजमगढ़ के विरुद्घ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उनके निलंबन की मांग की। साथ ही सात अप्रैल से अनिश्चित कालीन धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान सीएम को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा।
संरक्षक मंडल के सदस्य कमलेश कुमार सोनी ने कहा कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन आजमगढ़ लवकुश त्रिपाठी द्वारा खंड विकास अधिकारी संतोष नरायण गुप्ता के साथ अमर्यादित व हिसंक आचरण कर दिया था। इसको लेकर उक्त एडीएम के विरुद्घ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उनके निलंबन की मांग की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर हाथ में काली पट्टी बांधकर चार अप्रैल तक विरोध प्रदर्शन किया गया था।इसके बाद पांच व छह अप्रैल को कार्य बहिष्कार किया गया।लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अगर कार्रवाई नहीं होगी तो हमलोग सात अप्रैल से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। कार्य बहिष्कार करने वालों में संरक्षक मंडल के सदस्य दयाराम, अध्यक्ष राम दरस चौधरी, मीनीक्षी, प्रीति तिवारी, शकुंतला सिंह, जयेश कुमार सिंह, राजीव शर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, रवि कुमार आदि रहे।