फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

Fri, 06 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
मनाया भाजपा का स्थापना दिवस
भाजपा का स्थापना दिवस
जौनपुर। भाजपा ने अपना स्थापना दिवस जिले के 3501 बूथों पर मनाया। जिसमें अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। बूथ और सेक्टर स्तर पर स्थापना दिवस के मौके पर आयोजन किए गए। जिसमें विधायक, जिले के पदाधिकारी और भाजपा नेताओं ने भाग लिया। समारोह की शुरूआत संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हम सभी को गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और संस्थापकों के दिखाए हुए पथ पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। जिसका परिणाम है कि विश्व की सर्वाधिक सदस्यों वाली पार्टी तथा केंद्र सहित 20 राज्यो में भाजपा नीति सरकार हैं। शहर के खरका कालोनी स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति की साफ सफाई कर भाजपा नेता सुरेंद्र सिंघानिया, रोहित सिंह आदि ने माल्यार्पण किया। जफराबाद कस्बा स्थित लालदास मंदिर परिसर में जिला महामंत्री डा. अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं को 2019 में होने वाले चुनाव के लिए तैयार रहने पर बल दिया गया। इस मौके पर धर्मराज सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, जयहिंद सेठ, सुशील, विकास यादव, विजय चौरसिया, संदीप अग्रहरि, राजकुमार, सियाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बदलापुर निरीक्षण भवन में पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। सुरेश चौहान, गंगा सिंह, दिवस शुक्ल, हर्षित शुक्ला, लक्ष्मीकांत मिश्र, अम्बुज तिवारी, साहबलाल आदि उपस्थित रहे। नगर मंडल ने मैहर देवी मंदिर धर्मशाला में जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता की देखरेख में स्थापना दिवस मनाया। पुष्पराज सिंह, नगर महामंत्री अमित श्रीवास्तव, भाजपा नेता धनंजय सिंह, उमरपुर वार्ड के सभासद सतीश सिंह त्यागी, सुधांशू सिंह, भूपेन्द्र सिंह, आमोद सिंह, रोहन सिंह, सभासद विपिन सिंह सुड्डू, राजेश श्रीवास्तव, अंजना श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव, अंजू पाठक, रत्नेश त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी अभय राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed