फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जिले के कई हिस्सों में चमक गरज के साथ हुई बारिश

जिले के कई हिस्सों में चमक गरज के साथ हुई बारिश

Thu, 22 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
जिले के कई हिस्सों में चमक गरज के साथ हुई बारिश

विज्ञापन
जौनपुर। बुधवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम के इस बदले मिजाजा से किसान हलकान हो गए। बारिश तेज हुई तो कृषि को भारी नुकसान हो सकता है।

बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल उमड़ घुमड़ रहे थे। शाम को करीब सात बजे अचानक घने बादलों के बीच चमक गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि कहीं पांच मिनट तक तो कहीं इससे भी कम देरी तक बारिश हुई। थोड़ी ही देर में मौसम साफ हो गया। बारिश से पहले तेज हवाएं भी चली। बारिश से किसान चिंतित हो गए। इन दिनों गेहूं की फसल पककर तैयार है। बारिश तेज हुई तो गेहूं के अलावा सरसों, अरहर, मटर , चना आदि की फसल को नुकशान होगा। खेत में पककर तैयार फसलों को सुरक्षित घर में ले जाने के लिए किसान परेशान हैं। बक्शा के के किसान बैजनाथ यादव कहते हैं कि अगर बारिश तेज हुई तो उनकी गाढ़ी कमाई मिट्टी में मिल जाएगी। बेमौसम बारिश से किसी भी फसल को फायदा होने वाला नहीं है। अरहर, सरसों, चना , गेहूं और आम की फसल को भी नुकसान होगा। बदलापुर के किसान फूलचंद्र का कहना है कि मौसम के बदले मिजाज से किसान डर गए हैं। बारिश हुई तो गेहूं की बालियों में काला फफूद लगने का खतरा बढ़ जाएगा। आम की फसल नष्ट हो जाएगी। खुटहन के किसान राम अभिलाख यादव कहते हैं कि इस बार आम में बौर अच्छा आया है। मौसम ने साथ दिया तो आम की फलत अच्छी मिलेगी। बारिश से बौर में फंगस लग सकता है।मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार की शाम अचानक मौसम में आये बदलाव के बाद क्षेत्र में चमक गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे किसान चिंतित हो गए। किसान के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।इस समय खेत में सरसों ,चना ,जौ मटर आदि की फसल तैयार हो गयी है। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार तेज हवा के साथ करीब पांच मिनट तक बारिश हुई। सिकरारा, मुफ्तीगंज और गौराबादशाहपुर इलाके में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed