{"_id":"5ab2ac3a4f1c1b4d0a8b6286","slug":"152165919013-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत मुक्ति मोर्चा का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत मुक्ति मोर्चा का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। भारत मुक्ति मोर्चा एवं पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना देकर हजरत मौलाना सज्जाद नोमानी पर दर्ज देशद्रोह का मुकदमा वापस लेने की मांग की।
धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि वसीम रिजवी ने हाल ही में मौलाना सज्जाद नोमानी पर बिना किसी तथ्य के ही केस दर्ज कराया है। उन्होने श्री श्री रविशंकर के उस बयान की भी निंदा की जिसमें उन्होंने राम मंदिर नहीं बनने पर देश के हालत सीरिया जैसे होने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि इसके लिए श्री श्री पर मुकदमा होना चाहिए। केस दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मदरसों में आतंकवादी तैयार किए जाते हैं इस बयान के लिए नसीम रिजवी पर भी केस दर्ज किए जाने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन में राजेश गौतम, केपी सोनकर, रामजीत मौर्य, गुलाब यादव, रामआसरे निषाद, शिवकुमार सेठ, वसीम सिद्दीकी, अखिलेश गौतम, रवि प्रकाश, कृष्ण कुमार, कमला यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।