फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शिक्षकों ने जलाया मूल्यांकन का नियुक्ति पत्र

शिक्षकों ने जलाया मूल्यांकन का नियुक्ति पत्र

Thu, 22 Mar 2018 01:03 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने जलाया मूल्यांकन का नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संयुक्त मोर्चा का आंदोलन बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। बोर्ड कार्यालय द्वारा शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए जो नियुक्ति पत्र जारी किया गया है उसे जलाकर विरोध जताया। राजकीय बालिका विद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर धरना- प्रदर्शन किया। हालांकि वित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षकों ने ही मूल्यांकन करते रहे।

माध्यमिक वित्तविहीन प्रधानाचार्य के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल यादव, जिलाध्यक्ष द्वय मंगरू राम मौर्य, राजेश मिश्र, अमित दुबे व जिला महामंत्री शरद सिंह की अगुवाई में जगह-जगह प्रदर्शन कर विरोध जताया। बुधवार को सुबह शिक्षक राजकीय बालिका इण्टर कालेज परिसर में पहुंचे। मानदेय जारी किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। शिक्षकों ने मूल्यांकन के लिए मिले नियुक्ति पत्र को जलाकर आंदोलन को उग्र करने का निर्मय लिया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों से मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है जो शिक्षक नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से इसकी जांच की मांग किया। वित्तविहीन शिक्षकों का हुजूम वहां से निकलकर शिया इण्टर कालेज, सरस्वती इण्टर कालेज होते हुए जनक कुमारी इण्टर कालेज का भ्रमण किया। टीडी इंटर कालेज मारुति मंदिर पर पहुंचे। शिक्षक नेताओं ने मूल्यांकन नहीं करने की अपील की। कहा कि एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे तो सफलता निश्चित ही मिलेगी। छोटेलाल यादव ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी उनका आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष श्रद्धेय गुप्त, विवेकानंद यादव, रविंद्र यादव, जयसिंह यादव, दिनेश यादव, विकास सिंह, डा. पंकज सिंह, शोभनाथ दुबे, मुन्नी मिश्रा, लालचंद विश्वकर्मा, श्यामधर मिश्र, नन्हकऊ गुप्ता, सुनील शुक्ला, जय प्रकाश यादव, अंकुर द्ववेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed