{"_id":"5ab2ac1f4f1c1b094a8b6884","slug":"15216591639-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दकवी मंदिरों में दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दकवी मंदिरों में दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। नवरात्र को चौथे दिन देवी मंदिरों में देवी के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा की गई। मंदिरों में भोर से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला जारी रहा। भोर से घंटा घडिय़ाल से मंदिर परिसर गूंजने लगे। शहर के परमानतपुर स्थित मां मैहर मंदिर और शीतला धाम चौकिया में भक्तों की भीड़ रही। दूर दराज से आए भक्तों ने नारियल और सुंदरी चढ़ाकर मां का दर्शन पूजन किया। मां के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा। चौकिया मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद भक्त मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन के लिए रवाना हुए। नवरात्र के चलते सुबह से देर रात तक मंदिरों में भीड़ लग रही है। चौकिया धाम में महिलाओं ने कड़ाही चढाकर मनौती पूरी की।
नेवढिय़ा: बाजार के मध्य में स्थित माँ शीतला के मंदिर में चैत्र नवरात्र के चौथे दिन दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। नवरात्र महीने में माँ शीतला धाम में दूर,दराज से श्रद्धालु आकर अपने मनोकामना पूर्ति के लिए आराधना करते है। माँ की झांकी को देखने की चाहत रखकर घंटो लाइन में खड़े रहे। मंदिर के पुजारी वीरेंद्र माली के मुताबिक, यहां के लोग चाहे जहा रहते हो, विवाह के बाद दाम्पत्य जीवन को शुखमय बनाने हेतु पहला दर्शन मां शीतला का ही करते है। बच्चे का पहला मुंडन भी धाम के परिसर में करवा कर माता के चरणों मे समर्पित करके उनके लंबी आयु के लिए भक्त प्रार्थना करते है। भक्तों की श्रद्धा को देखकर मातारानी नवरात्र में उनके ऊपर अमृत वर्षा करते हुए, सच्चे मन से मांगी हुई हर मुराद पूरी करती है। वहीं परमानतपुर स्थित श्री मां शारदा शक्तिपीठ मैहर वाली मंदिर में बुधवार की सुबह मां का भव्य श्रृंगार व कलश पूजन किया गया। मां के दिव्य दर्शन के लिए दर्शनार्थियों की भीड़ कतारबद्ध होकर खड़े रहे जिसका सिलसिला देर रात तक जारी रहा। मंदिर की भव्यता व आकर्षण भक्तों को सहसा अपनी ओर खींच ले रहा है। मां की महिमा ने जनपद सहित आस-पास के भक्तों के सुख, समृद्धि, धन, बल, सम्पदा, योग, संतान, सौंदर्य एवं आरोग्य के साथ जीवन की हर चिंताओं से मुक्ति पाने हेतु श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, माला फूल चढ़ाकर दर्शन किया।