{"_id":"5ab2ac1c4f1c1bb6758b6b7c","slug":"15216591616-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने शिकायतों के डिफाल्टर में जाने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने शिकायतों के डिफाल्टर में जाने पर जताई नाराजगी
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बुधवार को आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आई शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में की गई शिकायतों के डिफाल्टर में चले जाने पर कड़ी नाराजगी जताया। साथ ही सभी खंड विकास अधिकारियों को अपना -अपना सीयूजी नंबर हमेशा चालू रखने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि खंड विकास अधिकारी आवेदक द्वारा शिकायती पत्र पर आंकित मोबाइल नम्बर पर अवश्य बात करे। जिससे स्पष्ट रूप से शिकायत का पता चल सके। उन्होंने सभी वीडीओ, एडीओ पंचायत एव बीएसए को निर्देशित किया कि एनआईसी में जाकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर से अपना सीयूजी नंबर अवश्य जोड़े। आईजीआरएस में लम्बित शिकायत का उनका गुणवत्तपूर्ण निस्तारण करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह, डीडीओ दयाराम, डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव आदि अधिकारी उपस्थित रहेे।