{"_id":"5ab2ab334f1c1b690e8b5d70","slug":"15216589274-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुइथाकला ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुइथाकला ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास की नोटिस
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
नोटिस देने पहुंचे सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सुइथाकला के ब्लाक प्रमुख मिथिलेश यादव के खिलाफ बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस जिलाधिकारी को सौंपा है। विकास खंड के कुल 93 बीडीसी सदस्यों में से 66 ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस जिलाधिकारी को सौंपा है।
जिलाधिकारी को दिए गए अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस देने वाले बीडीसी सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख पर भ्रष्टाचार, पक्षपा, पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए अविश्वास जताया है। हालांकि जिलाधिकारी ने अभी अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक बुलाने के लिए कोई तिथि तय नहीं की है। प्रमुख के खिलाफ अविश्वास की नोटिस जिलाधिकारी को सौंपे जाने की खबर लगते ही विकास खंड की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। उल्लेखनी है कि इसके पहले बक्शा, सिकरारा और खुटहन के ब्लाक प्रमुख की कुर्सी जा चुकी है। इन तीनों विकास खंडों में चुनाव के बाद ब्लाक प्रमुख भी बदल गए। इसके अलावा बदलापुर और करंजाकला में भी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस दी थी लेकिन बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पास नहीं हो सका। अब सुइथाकला ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की गई है।