{"_id":"5ab154154f1c1bc4758b67f4","slug":"1521571089713-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में पूरा होना नहीं पाया गया 13 आवास का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में पूरा होना नहीं पाया गया 13 आवास का निर्माण
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसठी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पैसा मिलने के बाद भी 13 आवास नहीं बनवाए गए हैं। जांच में यह बात उजागर होने के बाद बीडीओ
बीडीओ रामनगर रमाकांत सिंह ने चार दिन में आवास नहीं बनाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
रामनगर ब्लाक में 2016- 17 एवं 2017- 18 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों का चयन करके उनके खाते में दो किश्तो में पैसा भेज दिया गया। लाभार्थियों द्वारा खाते से पूरा पैसा निकाल लिया गया। बावजूद जांच के दौरान 13 लाभार्थियों द्वारा आवास का निर्माण पूरा नही कराया गया है।इस दौरान ग्रामसभा छांगापुर प्रथम में एक, छांगापुर द्वितीय में छह, चढ़ई ढेकहा में चार, बोधिपुर में एक, जेठपुरा में एक और नोकरा में एक लाभार्थियों के आवास के निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ है। उनको चार दिन का समय दिया गया है। इसके बाद भी आवास पूरा नहीं होने पर लाभार्थियों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। इसकी जानकारी मिलते ही लाभार्थियों में हड़कम्प मच गया।