{"_id":"5ab154134f1c1bb22a8b4732","slug":"15215710858576-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"576 फरियादी लौटे मायूस,नहीं हुआ समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
576 फरियादी लौटे मायूस,नहीं हुआ समस्या का समाधान
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को 576 फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। उनको समाधान के लिए इंतजार करना होगा क्योंकि उनके शिकायती पत्र अफसरों को निस्तारण के लिए सौंप दिए गए। केराकत तहसील में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी व पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने समस्याएं सुनीं। बदलापुर तहसील में पांच अफसरों व कर्मचारियों के गैरहाजिर रहने पर उनके विरुद्घ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा गया। मड़ियाहूं तहसील सुनी जा रही जन समस्याओं का संयुक्त विकास आयुक्त वाराणसी ओम प्रकाश चौबे ने अचानक पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान समस्याओं को समयानुसार निस्तारित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने केराकत तहसील में 174 लोगों की समस्या सुनी। इसमें 11 प्रार्थनापत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि इन प्रार्थना पत्रों को हर हालत में एक सप्ताह के अंदर निस्तारण किया जाए। साथ ही जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का भी निस्तारण समय से जरूरी है। आवेदक के मोबाइल पर भी समाधान की सूचना दी जाए। सीएमओ डा. ओपी सिंह, उप जिलाधिकारी मंगलेश दुबे, डीडीओ दयाराम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विरेंद्र सिंह, डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव, बीएसए राजेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व आरपी मिश्र ने बदलापुर तहसील सभागार में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान आए 74 प्रार्थना पत्रों में से मात्र सात प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया। उन्होंने अनुपस्थित रहे पांच अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्घ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बीडीओ महराजगंज, सहायक विकास अधिकारी पंचायत व सहायक विकास अधिकारी सहकारिता महराजगंज व सहायक अभियंता सिंचाई सुल्तानपुर अनुपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी विमल कुमार दूबे ने मछलीशहर तहसील सभागार में सुनवाई की। यहां 63 शिकायतों में नौ का निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी जेएन सचान ने शाहगंज तहसील सभागार में समस्याएं सुनीं गईं। कुल 95 प्रार्थनापत्रों में से सात प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। मड़ियाहूं तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी मडियाहूं जगदंबा प्रसाद सिंह ने सुनवाई की।139 शिकायतों में छह का निस्तारण किया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शनी ने के यहां 78 फरियादी पहुंचे, जिसमें सात को समाधान मिला।