{"_id":"5aa972c34f1c1bb0758b55da","slug":"152105464715-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का कनेक्शन नहीं जोड़ने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का कनेक्शन नहीं जोड़ने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव में ट्रांसफार्मर से बिजली का कनेक्शन नहीं जोड़ने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि एक साल से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद नए ट्रांसफार्मर से कनेक्शन नहीं जोड़ा गया।
वक्ताओं ने कहा कि गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण बिजली अक्सर ट्रिप कर जाती है। पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया था। उसमें 11 केवी लाइन से जोड़ दिया गया। मगर एक साल बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों का कनेक्शन ट्रांसफार्मर से नहीं जोड़ा गया। कई बार ग्रामीणों ने बिजली विभाग और बिजली ठेकेदार से गुहार लगाई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के जय प्रकाश शुक्ल, विनोद शुक्ल, राजेंद्र आदि ने आरोप लगया की ट्रांसफार्मर से कनेक्शन नहीं जोड़े जाने से गांव के लगभग दो दर्जन घरों में बिलजी नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं ने कहा कि विद्युतीकरण के दौरान तार को भी हर जगह नहीं पहुंचाया गया है। केवल खंभे गाड़ कर छोड़ दिए गए है। इस संदर्भ में बिजली विभाग के जेई सीपी जायसवाल ने कहा कि यह काम ठेकेदार जीपी सिंह द्वारा किया गया है। प्रदर्शन के दौरान मनोज शुक्ल, प्रशांत शुक्ल, अभिनव शुक्ल, दीपक शुक्ल, जितेंद्र शुक्ल, सौरभ शुक्ल, प्रमोद शुक्ल, सरोज आदि मौजूद रहे।