{"_id":"5aa972a74f1c1bac758b56c8","slug":"152105461812-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने किया बोर्ड के बैठक का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने किया बोर्ड के बैठक का बहिष्कार
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। सभासदों ने नारेबाजी करते हुए बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया और नगर पालिका के अध्यक्ष, ईओ पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली कार्यवृत्त में जो तय हुआ था उस पर काम नहीं हुआ। काफी मान मनुहार के बाद के बाद भी काम नहीं चला। इसके चलते 95 करोड़ रुपए का बजट पास नहीं हो सका।
नगर पालिका परिषद जौनपुर बोर्ड की बैठक बुधवार को दिन में सवा दो बजे नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष माया टंडन की अध्यक्षता में शुरू हुई। इस दौरान पिछली बार हुए बोर्ड की बैठक में लिखी गई कार्यवृत्त पर चर्चा हुई। उसमें 80 फीसदी कार्य नहीं होना पाया गया। सफाई व जल आपूर्ति की मुकम्मल व्यवस्था करने, नये वार्डों में सफाईकर्मी की तैनाती, वार्डों में कंटेनर रखवाने काम नहीं हो पाया है। इस पर सभासदों ने साढ़े चार बजे बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर दिया। साथ ही पिछले बैठक की कार्यवृत्त के सभी कार्यों को पूरा कराने के बाद सूचना देने और इसके बाद ही बोर्ड की बैठक कराने की मांग की।
बैठक में लगभग 95 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत होना था। जिसके लिए 11 बिंदु भी निर्धारित कर किए गए थे। इसके तहत आगामी वित्तीय वर्ष से संबंधित आय व्यय, पालिका में प्राप्त मुख्य पत्र, आगामी वित्तीय वर्ष में विज्ञापन से संबंधित दरों में संशोधन करने, नव निर्मित सार्वजनिक व सुलभ शौचालयों से दैनिक होने आय व शौचालय भवन के उपर होर्डिंग व डिस्प्ले लगाने से होने वाली आय, भवनों, दुकानों, रेस्टोरेंट, होटल व नर्सिंग होम आदि से दैनिक निकलने वाले कूड़े का डोर-टू-डोर कलेक्शन करने व अमृत योजना के तहत अनाधिकृत रुप से हो रहे जल दोहन आदि पर चर्चा होना था। लेकिन सभासदों द्वारा बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करने से इन पर विचार नहीं हो सका है। बैठक में एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, ईओ कृष्णचंद्र आदि मौजूद रहे।