{"_id":"5aa9729a4f1c1bc1758b57e5","slug":"15210546063-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस छावनी में आज तब्दील होगा बदलापुर ब्लाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस छावनी में आज तब्दील होगा बदलापुर ब्लाक
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर / घनश्यामपुर । बदलापुर विकासखंड की ब्लाक प्रमुख प्रभावती कन्नौजिया के भाग्य का फैसला गुरुवार को होगा। इनके खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन ने आधे से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर 16 फरवरी को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। जिलाधिकारी ने इसकी चर्चा के लिए 15 मार्च को बैठक की तिथि तय की है।
उपजिलाधिकारी बदलापुर की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक होगी। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पक्ष-विपक्ष ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रभावती कन्नौजिया समाजवादी पार्टी में थीं। विधानसभा के चुनाव के बाद भाजपा के विधायक रमेशचंद्र मिश्र से उनकी नजदीकियां बढ़ गईं तो सपा और बसपा से जुड़े क्षेत्रपंचायत संदस्यों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बैठक के लिए ब्लाक मुख्यालय पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक प्लाटून पीएसी ब्लाक के अलावा कई थानों की पुलिस की भी तैनाती की गई है।