फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नजदीक हैं नवरात्र, सज गए मंदिर और बाजार

नजदीक हैं नवरात्र, सज गए मंदिर और बाजार

Thu, 15 Mar 2018 12:47 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
नजदीक हैं नवरात्र, सज गए मंदिर और बाजार
जौनपुर। चैत्र नवरात्र 18 मार्च से शुरू होगा। शक्ति की भक्ति को लेकर देवी मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मां शीतला चौकियां शक्तिपीठ, मैहर देवी मंदिर, नवदुर्गा शिव मंदिर, विंध्यवासिनी मंदिर, मां काली मंदिर को रंगरोगन किया जा रहा है। शीतला चौकियां धाम में प्रतिदिन 10 से 15 हजार लोग दर्शन पूजन करते हैं। नवरात्र में मंदिरों की सुरक्षा को लेकर पीएसी और पुलिस की तैनाती कर दी गई है। गुरूवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन में एसओ और पुलिसकर्मियों के साथ बैठक करेंगे।नवरात्र को लेकर जहां मंदिरों की साफ-सफाई शुरू हो गई है वहीं बाजार में मां दुर्गा के पूजन, व्रत सामग्री की खरीददारी भी शुरू हो गई है। दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें सजा रखी हैं। शुद्घ सामान उपलब्ध कराने का हर दुकानदार दावा कर रहा है। बाजार में दुकानों पर माता के पूजन-हवन के सामान से लेकर व्रत में खाने का सामान, कन्या पूजन में कन्याओं को दिए जाने वाला उपहार बिक रहे हैं। पूजन सामानों में धूप, अगरबत्ती, छोड़ी-बड़ी चुनरी, हवन सामग्री, नारियल, घी, तेल, जौ, तिल, सिंदूर, रक्षा, चूड़ी, मेंहदी पैकेट, बिंदी, आम की लकड़ी, इत्र, चंदन, सुपारी, लौंग, इलायची आदि बिक रहे हैं। उधर खाने वाले सामानों में सिंघाड़ा आटा, कुट्टू आटा, काली मिर्च, सेंधा नमक, लड्डू, आलू, चिप्स, पापड़, साबुनदाना, तिन्नी का चावल आदि सजाकर दुकानदार रखे हैं। शहर में फलों के दुकानदार पहले से ही तैयारी किए हुए हैं। माता को चढ़ने वाले सामान भी तैयार हो चुके हैं। मैहर देवी गली, ओलंदगंज, कोतवाली, सब्जी मंदिर, पॉलिटेक्निक सहित प्रमुख बाजारों में नवरात्र के सामान सजे हैं।
विज्ञापन


एक ही दिन होगी अष्टमी व नवमी
जौनपुर। ज्योतिषविद संदीप पांडेय का कहना है कि इस बार चैत्र के नवरात्र 18 मार्च से शुरू हो रहा है, जो 25 मार्च तक चलेगा। इसमें अष्टमी और नवमी एक ही दिन हैं। इस योग से काली पूजा करने वाले भक्तों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह साढ़े 6 बजे से पौने 8 बजे तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त सवा 9 बजे से पौने 11 बजे तक होगा। अभिजीत काल में दोपहर में मुहूर्त 12 बजे से पौने एक बजे तक रहेगा। 8 दिनों के नवरात्र होने के कारण अष्टसिद्धि की स्थापना करने के लिए यह सबसे शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed