{"_id":"5aa81e5a4f1c1b21578b480d","slug":"152096750112-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार फार्मासिस्टों पर गिरी गाज, हुए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार फार्मासिस्टों पर गिरी गाज, हुए निलंबित
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। काम में लापरवाही बरतने के आरोप में उन्होंने मड़ियाहूं और जिला महिला अस्पताल के चार फार्मासिस्टों को निलंबित कर दिया है.
जिले में 20 ब्लाक स्तरीय चिकित्सा इकाइयां और तीन गैर ब्लाक चिकित्सा इकाइयों शाहगंज, सतहरिया और मुफ्तीगंज है। अक्सर शिकायतें आती रहती हैं कि कर्मचारी और चिकित्सक समय से नहीं आते हैं। ऐसी ही शिकायत पर डीएम ने सीएमओ को स्थिति सुधारने को कहा था। उसके बाद जिला महिला अस्पताल में एक महिला का बरामदे में प्रसव होने के बाद डीएम ने नाराजगी जताई थी। हालात नहीं सुधरते तो उन्होंने खुद निरीक्षण करना शुरू किया। एक पखवाड़े पहले मड़ियाहूं स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था, जहां गंदी चादरें बिछी देख कर नाराजगी जताई थी और फार्मासिस्ट राजेंद्र प्रसाद और शैलेंद्र यादव के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। सीएमओ डा. ओपी सिंह ने दोनों को निलंबित कर दिया है।जिला महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने दवा वितरण कक्ष में एक बाहरी व्यक्ति को देखकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने सीएमएस को कार्रवाई का निर्देश दिया था। सीएमएस जिला महिला चिकित्सालय ने अतहर शमीम खान और आरबी द्विवेदी को निलंबित कर दिया है।