{"_id":"5aa81c894f1c1baa758b5519","slug":"152096702913-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना के चौथे दिन भी काट दी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना के चौथे दिन भी काट दी बिजली
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। बिजली विभाग द्वारा बिना सूचना दिए चौथे दिन मंगलवार को भी बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई। इस दौरान बिजली कटने से लोग दिन भर बेहाल रहे। वहीं लोगों का काम भी प्रभावित हुआ। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
बिजली विभाग द्वारा नईगंज विद्युत उपकेंद्र व इसकी 33 केवी लाइन पर मरम्मत का कार्य कराने के लिए 10 मार्च से तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित करने की सूचना दी थी। लेकिन चौथे दिन मंगलवार को भी बिना सूचना दिए नईगंज विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। विभाग द्वारा 33 केवी लाइन के केबिल में फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित की गई।लेकिन इसकी सूचना नहीं दी गई है। इस दौरान पूर्वाह्न 10 बजे से लेकर देर शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे सहकारी कोलोनी,सीटी स्टेशन, पालिटेक्निक, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव,रुहट्टा,तारापुर कोलोनी,उमरपुर आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोग दैनिक दिनचर्या सहित अन्य काम नहीं कर पाए।वहीं लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। बिना सूचना के अचानक बिजली काटने से लोगों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में रुहट्टा निवासी बल्लू गुप्ता, तारापुर निवासी धिरेंद्र प्रताप सिंह व सहाकारी कालोनी निवासी कैनाशनाथ सिंह ने कहा कि अचानक बिजली कट जाने से हम लोग अपने आवश्यक कार्य नहीं कर पाए हैं। वहीं दैनिक दिनचर्या का काम भी प्रभावित रहा। उन्होंने रोष जताते हुए सूचना देकर बिजली काटने को कहा।
33 केवी लाइन के केबिल में फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित की गई है। फाल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाएगी। अचानक फाल्ट आने के कारण लोगों को इसकी सूचना नहीं दी जा सकी। -एससी सोनोदिया, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड तृत