{"_id":"5aa6cfce4f1c1bb2758b50f8","slug":"15208818558-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ार करोड़ की लागत से पेसारा में शीघ्र बनेगा स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ार करोड़ की लागत से पेसारा में शीघ्र बनेगा स्टेडियम
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सभी 21 विकास खंडों में खेल को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण स्टेडियम बनवाया जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। अभी मुफ्तीगंज के पेसारा में छह एकड़ भूमि उपलब्ध हुई, जिस पर चार करोड़ की लागत से स्टेडियम बनाया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत हर ब्लाकों में एक-एक स्टेडियम बनाने की तैयारी है। सभी ब्लाकों में भूमि की तलाश की जा रही है। स्टेडियम के लिए कम से कम छह एकड़ जमीन चाहिए। जिला युवा कल्याण विभाग को भूमि की तलाश का जिम्मा सौंपा गया है। जिले में पहला स्टेडियम मुफ्तीगंज के पेसारा गांव में बनने जा रहा है, जहां जमीन उपलब्ध हो गई है। शासन को इस पर स्टेडियम बनाने के लिए चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। स्वीकृत होने के बाद स्टेडियम का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
स्टेडियम में रहेगी 10 खेलों की सुविधा
जौनपुर। स्टेडियम में 10 खेलों की सुविधा रहेगी। जिसमें हांकी, फुटबाल, कबड्डी, एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन आदि है। इसके लिए प्रशिक्षक भी रखा जाएगा। स्टेडियम होने से ग्रामीण अंचल में खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ाया मिल सकेगा।
विज्ञापन
कोट:
खेलो इंडिया के तहत जिले के हर ब्लाकों में छह-छह एकड़ भूमि में एक-एक स्टेडियम का निर्माण किया जाना है। मुफ्तीगंज ब्लाक के पेसारा गांव में भूमि का चयन कर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव शासन को शीघ्र ही भेजा जाएगा। शेष ब्लाकों में राजस्व विभाग के सहयोग से भूमि की तलाश की जा रही यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी