फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मां शीतला के भक्तिमय जोगीरा पर झूमे श्रोता

मां शीतला के भक्तिमय जोगीरा पर झूमे श्रोता

Tue, 13 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
मां शीतला के भक्तिमय जोगीरा पर झूमे श्रोता

विज्ञापन
जौनपुर। शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम में होरी, चैती और भजनों की गूंज सुनाई थी। महाफिल्म प्रोडक्शन हाउस की ओर से 19वां सुपरस्टार रंगोली महोत्सव में रविवार शाम संगीत की महफिल सजी।

मुख्य अतिथि फिल्मकार सुशील राणा व विशिष्ट अतिथि चेतन जायसवाल मां शीतला के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वाराणसी से आये डा. अमलेश शुक्ला ने मां शीतला को नमन किया। वहीं धद्र मिश्रा शीतल ने होली सुनाई। दूसरी तरफ शीतला चौकियां धाम के कलाकारों ने ‘मेरे यार आये हो अपने वतन से, आती है खुशबू मिट्टी बदन से’ और श्याम माली ने ‘प्यार से करेंगे सबका स्वागत’ सुनाया। एमडीए ग्रुप ने ‘देवा श्री गणेशा’ पर खूब तालियां बजवायीं तो रूही दीदार ने ‘जीने का ले ले मजा, डरने की क्या बात है’ सुनाकर थिरकने पर मजबूर कर दिया। पंकज सिन्हा व शैली गगन ने ‘प्रेम रतन धन पायो’ गाया। जीआरडी डांस फैक्ट्री ने अपने रंग भरी झांकी से होली का माहौल बना दिया। अभिनेता आशीष माली व उड़ीसा से आयी पायल ने ‘ताकी रे ताकी अब क्या रह गया बाकी’ गीत पर नृत्य करके लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एसके मौर्य, सनद, रिशु श्रीवास्तव, चेतन जायसवाल, जगदीश चौहान, राजेन्द्र गुरू, संतोष मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, अरविंद यादव, आरजी सिंह चौहान, कौस्तुभ सिंह मौर्य, अमित मौर्य, अखिलेश मौर्य रहे। कलाकारों में श्याम लाल माली, बंशीधर मोदनवाल, मनोज माली, अमित माली, सतीश त्रिपाठी, साक्षी शर्मा, श्यामल माली, श्रेया माली, साक्षी प्रजापति रहीं। सारे कार्यक्रम को अपने कैमरे में बड़े ही खुबसूरती से कैद किया चन्दन माली व उनके साथी। कार्यक्रम का संचालन सौरभ गुप्ता और आशीष माली ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed