फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   326 पशुओं के स्वास्थ्य की हुई जांच

326 पशुओं के स्वास्थ्य की हुई जांच

Tue, 13 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
326 पशुओं के स्वास्थ्य की हुई जांच

विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। मुरादपुर गांव में सोमवार को नाबार्ड भूमि जन कल्याण समिति की ओर से किसानों को कृषि उपज की लागत घटाने के उपाय सिखाए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विभाग के उप परियोजना निदेशक रमेश चंद्र यादव ने कहा कि परंपरागत खेती के साथ ही साथ कृषि आधारित उद्योग लगाने पर भी ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बागवानी और कृषि वानिकी भी आमदनी बढ़ाने का अच्छा जरिया है। वन विभाग भी खेतों की मेड़ों पर पौधे रोपने की लिए प्रोत्साहन योजना ला रहा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि खेती में हानिकारक रासायनिक उर्वरकों के बजाय जैविक खाद एवं जैव उर्वरक का प्रयोग करना सुनिश्चित करें। कीटनाशी रसायनों के हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए जैविक कीटनाशी से फसलों की सुरक्षा करने के संदर्भ में विस्तृत जानकारी किसानों को दिया। अध्यक्षता बेचन सिंह तथा संचालन धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर उपेंद्र मणि त्रिपाठी, अजीत सिंह, राजकुमार मौर्य, जितेंद्र मोर्य, सूर्यनाथ यादव, श्रीराम मोर्य, राजेश सिंह, दिनेश कुमार मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


पशुओं का किया उपचार
जौनपुर। बदलापुर विकास खंड के कुशहा गांव में सोमवार को पशुपालन विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान जनार्दन सिंह ने गो पूजन किया। पशु चिकित्सा अधिकारी डा. डीके बंसल तथा पशु चिकित्सा अधिकारी घनश्यामपुर त्रिलोकीनाथ 264 पशुपालकों में मिनरल, दवाएं ,क्रीम नाशक दवाएं ,बुखार की दवाई दी गई। उन्हों पशुओं होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। डा. डीके बंसल, डा. अनवर उल हसन, डा. नीलम सिंह ,पशुधन प्रसार अधिकारी सीएस यादव , आनंद सेठ ,सुरेश सिंह ,वीरसेन सिंह, त्रिलोकी पांडे, प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे। उधर, मड़ियाहूं के राजकीय पशु चिकित्सालय कटघर में हुए पशु आरोग्य मेले का उद्घाटन पंचायत सदस्य विनय कुमार सिंह किया। यहां 115 बड़े पशुओं और 207 छोटे पशुओं का इलाज किया गया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जयकेश पांडेय, अखिलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed