{"_id":"5aa6cfb74f1c1ba8768b52b0","slug":"15208818321-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई पूविवि की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई पूविवि की परीक्षाएं
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षाएं सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई। पहले दिन पांच जिलों को 55 केंद्रों पर बीए और बीएससी के सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। पहले दिन उड़ाकादल की टीम जांच के लिए नहीं निकली। परीक्षा की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए 250 केंद्रों पर बाहरी केंद्राध्यक्ष तैनात किए गए हैं। जिसमें वरिष्ठ शिक्षकों को लगाया गया है। परीक्षा के दौरान सूचना के आदान प्रदान के लिए विवि के प्रशासनिक भवन में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया। यह बात अलग है कि नियंत्रण कक्ष को पहले दिन की परीक्षा की कोई जानकारी नहीं थी। पहले दिन की परीक्षा केंद्राध्यक्षों को भरोसे कराई गई। हालांकि किसी भी केंद्र पर नकल की शिकायत नहीं मिली।
परीक्षा की सूचना की जानकारी के लिए विवि के नियंत्रण कक्ष में दो पालियों के लिए टीम लगाई गई है। पहली पाली की परीक्षा के लिए जगदंबा मिश्र, संजय श्रीवास्तव, रामशरण यादव, रामधारी गौंड, महामत यादव लगाए गए हैं। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा के लिए प्रेम शंकर पांडेय, उत्तम चौबे, संजय सिंह, रमेश चंद यादव, चंद कुमार मौर्य लगाए गए हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पर्चा पहुंचाने के लिए भी विवि प्रशासन ने टीम का गठन किया है। टीम में गोपाल, राजेश गुप्त, विजय शंकर चौबे और उमाशंकर यादव को लगाया गया है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र पर परीक्षा के दौरान किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।