{"_id":"5aa6cf984f1c1b21578b45b9","slug":"152088180118-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से मिलती है सफलता की राह: गिरीशचन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से मिलती है सफलता की राह: गिरीशचन्द्र
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बक्शा। एमएसडी इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव पर सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा से ही जीवन में सफलता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा की बदौलत डा. एपीजे अब्दुल कलाम महान वैज्ञानिक बने और देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुए। शिक्षा की सफलता की सर्वोत्तम कुंजी है। देवों में भी सरस्वती को सर्वश्रेष्ठ माना गया। बच्चों ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, भ्रूण हत्या, दहेज जैसी कुप्रथा जैसी बेहतरीन नाट्य प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों ने देश भक्ति, होली एवं राजस्थानी डांस की जोरदार प्रस्तुत किया। प्रबंधक डा. अजय कुमार निगम एवं प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं शाल देकर सम्मानित किया। संस्थापक रामनाथ निगम एवं विद्यालय संरक्षक डा. पारसनाथ निगम ने आभार प्रकट किया। अध्यक्षता त्रिभुवननाथ उपाध्याय एवं संचालन डा. लक्ष्मीकांत तिवारी एवं राजेश कुमार दूबे द्वारा संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सुनील सिंह, प्रधान अमरनाथ यादव, भूपेश सिंह,राजवीर सिंह,आशीष जायसवाल, मनोज आदि मौजूद रहे।