{"_id":"5aa580fa4f1c1baf758b4e96","slug":"15207961381-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षणिक भ्रमण में इंजीनियरिंग के छात्रों ने जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षणिक भ्रमण में इंजीनियरिंग के छात्रों ने जानकारी
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान के इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्रों का दल पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सेलौटा।तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शैक्षणिक भ्रमण में इंजीनियरिंग के 72 छात्रों ने उत्तरांचल के रुद्रपुर स्थित कई कंपनियों का भ्रमण कर व्यावहारिक जानकारियां हासिल की। समन्वयक प्रो. बीबी तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों ने मिंडा कारपोरेशन, वरोक इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, स्टार ग्रुप कंपनियों के साथ ही अन्य कई उत्पादन केंद्रों का विजिट किया। इस दौरान उत्पादन, असेंबलिंग व निर्माण से जुड़ी जानकारियां विशेषज्ञों ने दी। सीसीटीवी के क्षेत्र में प्रयोग हो रही नई तकनीकी व कैमरे के निर्माण से जुड़ी जानकारियों से भी विद्यार्थी परिचित हुए। स्टार ग्रुप द्वारा संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें विशेषज्ञों ने कहा कि इंजीनियर बहुमूल्य प्रतिभा का धनी व्यक्ति होता है। लोक हित को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए। शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ इंजीनियरिंग के शिक्षक मनीषा यादव, विशाल यादव, पूनम सोनकर व सुधीर सिंह शामिल रहे।