फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जौनपुर में तीन स्थानों पर बन रहा गैस एसवी स्टेशन

जौनपुर में तीन स्थानों पर बन रहा गैस एसवी स्टेशन

Mon, 12 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर में तीन स्थानों पर बन रहा गैस एसवी स्टेशन

विज्ञापन
मीरगंज। फूलपुर से हल्दिया (कोलकाता) तक बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन पर जिले में कमासिन, दामोदरा और नेवढिय़ा के पास एसवी (स्टाप वाल्व) स्टेशन का निर्माण होगा। तीनों स्थानों पर सब स्टेशन के लिए जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है और निर्माण भी शुरू हो गया है। पाइपलाइन में लीकेज होने की दशा में इन्हीं स्टेशनों से आगे की सप्लाई बंद की जा सकेगी। इससे आसपास के इलाकों में लोगों को सीधे पाइपलाइन के जरिए रसोई गैस दी जाएगी। स्टेशनों के बीच 20 से 25 किलोमीटर का अंतर रखा जा रहा है।

कमासिन गांव मे पाइप लाइन के पास 16 बिस्वा जमीन मे स्टेशन का निर्माण शुरू कराया गया है। गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा फूलपुर से हल्दिया के बीच गैसपाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। गेल इंडिया ने इस काम को छोटे छोटे हिस्सों में अन्य कंपनियों को बांट रखा है। मीरगंज के कमासिन गांव में पाईप लाईन के पर जेपीजी कम्पनी एसवी स्टेशन के निर्माण के लिए 16 बिस्वा जमीन का अधिग्रहण किया गया है, जिस पर काम शुरू करा दिया गया है। एसवी स्टेशन पर सिविल इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल विभाग के इंजीनियर लगे हुऐ है। यहां सीमेंट की ईटों से भवन निर्माण कराया जा रहा है, इन ईंट को हरियाणा से मंगाया गया है। स्टेशन पर मशीनें लगा दी गई हैं। इंजीनियर अमलेश कुमार का कहना है की पाइपलाइन में आगे कहीं किसी भी प्रकार की खराबी आने पर यहां लगे स्टाप वाल्व से गैस की सप्लाई बंद की जा सकेगी। आने वाले समय में यहां से आसपास के इलाकों में पाइप के जरिए गैस की सप्लाई भी जा जा सकेगी। इसके अलावा नेवढिय़ा और दामोदरा में भी इसी तरह एसवी स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed