{"_id":"5aa580ef4f1c1ba3238b4a50","slug":"152079612717-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर के किशन ने आजमगढ़ के बृजेश को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर के किशन ने आजमगढ़ के बृजेश को दी पटखनी
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। ग्रामोदय इंटर कालेज के मैदान पर रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों ने दांव आजमाए। अधिकतर कुश्ती बराबरी पर ही रही। आजमगढ़ के संदीप ने जौनपुर के मनीष को, जौनपुर के किशन ने आजमगढ़ के बृजेश को, आजमगढ़ के सनी ने जौनपुर के मुकुल को, चौकियां के अजीत ने मुस्तफाबाद के भोला को, केराकत के आलोक ने चौकियां के मोनू को, आजमगढ़ के बृजेश ने जौनपुर के गुलजार को, बसवत के सुमित ने बमैला के राहुल को चित किया। बसवत के धीरज व धर्मापुर के राकेश, बसवत के लालू व सखैला के प्रदीप, धर्मापुर के अर्जुन व बसवत के दुर्गा, बसवत के अंकित व धर्मापुर के शाहिद, केराकत के आकाश व धर्मापुर के दिनेश के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। रेफरी साहबलाल व संतलाल पहलवान रहे। संचालन सुभाष पहलवान ने किया। आयोजक रामबहाल पहलवान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मानसिंह, बेचन पाल, चंदन यादव, सूर्यभान एफव, नौशाद आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर मानसिंह, बेचन पाल, चंदन यादव, सूर्यभान एफव, नौशाद आदि मौजूद रहे।