{"_id":"5aa57e1f4f1c1baf758b4e8b","slug":"1520795407145-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में लगेंगे पांच लाख 5","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में लगेंगे पांच लाख 5
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। अबकी बरसात में जिले में पांच लाख 58 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। पौधे लगाने के लिए 124 स्थानों पर 464.5 हेक्टेयर सार्वजनिक भूमि का चयन कर लिया गया है, जहां गड्ढों की खुदाई की जाने लगी है। पौधों को जुलाई से सितंबर माह के बीच लगाया जाएगा।
जिले में वन विभाग बरसात में पौधरोपण अभियान शुरू करेगा, जिसमें शीशम, कंजी, जामुन, अर्जुन, सिरस, बकैन, नीम, आम, जंगल जलेबी, विलायती बबूल आदि के पांच लाख 58 हजार पौधे लगाए जाएंगे। मनरेगा के तहत 200 हेक्टेयर, कैंपा सीए के तहत साढ़ बारह हेक्टेयर, सामाजिक वानीकि के तहत 49 हेक्टेयर और कैंपा नान सीए के तहत 203 हेक्टेयर भूमि में पौधों को लगाया जाएगा। इस दौरान शारदा सहायक खंड 16, शारदा सहायक खंड 36, छाछो, घिसुआ खुर्द, नगहटी, जगदीशपुर, सरायरायचंद, नयनसंड, बारी, भदेवरा, नहोरा, हरद्वारी, ऊचनीकला, छबवा सहित 124 स्थानों पर भूमि का चयन किया गया है। वन विभाग की 22 नर्सरियों में कुल 13 लाख पौधों की नर्सरी की जा रही है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एपी पाठक ने बताया कि भूमि का चयन हो गया है और थाले बनवाए जा रहे हैं।