{"_id":"5aa57e1c4f1c1bb1758b4dab","slug":"15207954031015-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मार्च को होने वाले धरने को सफल बनाने पर मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मार्च को होने वाले धरने को सफल बनाने पर मंत्रणा
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संयोजन समिति की बैठक रविवार को शास्त्री नगर स्थित सरस्वती इंटर कालेज परिसर में हुई। इसमें संयुक्त शिक्षा निदेशक पंचम वाराणसी के कार्यालय पर 15 मार्च को व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में होने वाले धरने और 14 व 15 अप्रैल को गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कालेज में प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने पर विमर्श किया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष व वाराणसी परिक्षेत्र के शिक्षक विधायक चेतनरायण सिंह ने कहा कि संयुक्त शिक्षा निदेशक पंचम वाराणसी के कार्यालय पर 15 मार्च को भ्रष्टाचार के विरोध में होने वाले धरने और 14 व 15 अप्रैल को गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कालेज में प्रांतीय सम्मेलन सफल तभी होगा जब सभी लोग इन कार्यक्रमों में सहभाग करेंगे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मांगों को उठाया जाएगा। वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय पर चर्चा करते हुए कहा कि 15 मार्च को प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। उनसे सेवा नियमावली बनाने और वेतन देने के संबंध में बातचीत की जाएगी। प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने 15 मार्च के धरने को दृष्टिगत रखते हुए कहा कि 22 मार्च 2016 को लंबे संघर्षों के बाद विनियमतीकरण के आदेश की डीडीआर वाराणसी द्वारा गलत व्याख्या की गई है। विनियमतीकरण की परिधि में आने वाले शिक्षकों को पेंशन से आच्छादित नहीं किया जाएगा। प्रदेश मंत्री डा.राकेश सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, संकठा प्रसाद सिंह, डा.रणजीत सिंह, उमाशंकर सिंह, प्रमोद सिंह, ठाकुर प्रसाद तिवारी, दयाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।
शिक्षकों की समस्याओं पर किया विचार
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) की बैठक रविवार को वीआरपी इंटर कालेज में हुई। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं पर विचार किया गया।जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने कहा कि एक अप्रैल 2005 से नियुक्त शिक्षक कर्मचारियों के लिए पूरानी पेंशन बहाल करने,प्रधानाचार्यो का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से करने, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का शीघ्र गठन करने, केंद्रीय व राजकीय कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा प्रतिपूर्ति लागू करने व डीआईओएस कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने आदि मांगों को पूरा करने के लिए काफी लंबे से मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक मांगें पूरा नहीं हो सकी हैं। बैठक में डा.सुनीलकांत तिवारी, शैलेंद्र सरोज, डा.रामसूरत वर्मा, डा.चंद्रसेन, रितेश यादव, वृजभूषण यादव, विनय गुप्ता, अनिल यादव व अजीत चौरसिया आदि उपस्थित रहे।