फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दहेज रहित मुस्लिम निकाह की नेक पहल

दहेज रहित मुस्लिम निकाह की नेक पहल

Mon, 12 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
दहेज रहित मुस्लिम निकाह की नेक पहल

विज्ञापन
जौनपुर। सामाजिक संस्था एफादह फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित इज्तेमाई निकाह का आयोजन किया गया। नगर के हमजा चिश्ती दरगाह के निकट रसीदाबाद मोहल्ला स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित समारोह में दो जोड़ों का निकाह कराया गया। ॉदहेज रहित निकाह शुरुआत की लोगों ने सराहना की।

मदरसा लालदरवाजा के मौलाना वसीम शेरवानी ने सीरत पर तकरीर की। उसके बाद निकाह पढ़ाया। उनके साथ हाफिज लाल मोहम्मद भी मौजूद थे। पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को मुबारकबाद दी। मौलाना वसीम शेरवानी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में दहेज की कुप्रथा पर अंकुश लगेगा। सपा नेता इस्तेकबाल कुरैशी, सलीम खां, निखिलेश सिंह, हनीफ अंसारी, शकील मंसूरी, दुर्गापूजा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मोती यादव, अरशद कुरैशी, अब्दूल हकीम अंसारी, सहाबुद्दीन राईन, सभासद इरशाद मंसूरी, अरुण सिंह, अब्दुल अहद मुन्ने, फिरोज अहमद पप्पू, शेख सलाउद्दीन, कमालुद्दीन अंसारी, अनीश अहमद, अफरोज आलम, अतीक, शहजादे, शाहनवाज शेखू, रियाजुद्दीन, सोनू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अंत में एफादा फाउंडेशन की ओर जफर मसूद खां और ताबिश अख्तर ने आए हुए लोगो का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed