फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सौंपा पत्रक

भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सौंपा पत्रक

Sun, 11 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सौंपा पत्रक
जौनपुर। उन्नाव में लड़की को जिंदा जलाने वालों के खिलाफ फांसी की सजा दिलाने समेत कई अन्य मांगों के लेकर आंदोलित भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी को सौंपा।
विज्ञापन

पत्रक में कहा गया है कि विधानसभा अध्यक्ष के जनपद उन्नाव में मोनी नामत युवती को जिंदा जलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्हों फांसी की सजा दिलाई जाए और पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा व परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दी जाए। कार्रवाई करने में शिथिलता बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 21 फरवरी को भारती विद्यार्थी मोर्चा की ओर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित छत्रपति शाहू जी महराज जयंती समारोह में हमला करने वाले एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और डॉ अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। केपी सोनकर, संतोष राव, अखिलेश गौतम, धनंजय यादव, प्रीतम यादव, रोहित साहू, गुलाब यादव, सुबाष, रामआसरे, घनश्याम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed