फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हेल्पलाइन एवं आईजीआरएस के बारे में दी गई जानकारी

हेल्पलाइन एवं आईजीआरएस के बारे में दी गई जानकारी

Sun, 11 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
हेल्पलाइन एवं आईजीआरएस के बारे में दी गई जानकारी
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा की। इस दौरान मैनेजिंग डायरेक्टर(यूपी डेस्को)प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं आईजीआरएस के बारे में चलचित्र के माध्यम से विंदुवार जानकारी दिया। बताया की जो भी शिकायतें आपको प्राप्त होती है और वह दूसरे विभाग से संबंधित हैं। उस शिकायतकर्ता को सही उत्तर व दिशा निर्देश दें। जिससे शिकायतकर्ता की परेशानी दूर हो सके। डीएम ने आईजीआरएस से डिफाल्टर होने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही आईजीआरएस के शिकायतों को अतिशीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी केके चैधरी, सीडीओ आलोक सिंह, डीडीओ दयाराम, एडीएम वित्त व राजस्व आरपी मिश्र, आबकारी अधिकारी पवन कुमार, एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी, ईओ नगरपालिका कृष्णचंद्र आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed