फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुण्यतिथि पर याद किए गए कवि रूप नारायण त्रिपाठी

पुण्यतिथि पर याद किए गए कवि रूप नारायण त्रिपाठी

Sat, 10 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर याद किए गए कवि रूप नारायण त्रिपाठी
जौनपुर। कालजयी रचनाकार कवि पं. रूप नारायण त्रिपाठी की 28वीं पुण्यतिथि शनिवार को जगत नारायण इंटर कालेज परिसर में मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनकी रचनाओं और समाज में उनके द्वारा किए गए कार्यों को रेखांकित किया। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि स्व. त्रिपाठी जन कवि थे। ऐसे चिंतक की स्मृति को याद करना जरूरी है। कुटीर पीजी कालेज चक्के के प्रबंधक अजयेंद्र दूबे ने कवि रूप नारायण त्रिपाठी की रचना पर प्रकाश डाला। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता आदित्य नारायण मिश्र, प्रबंधक रामकृष्ण त्रिपाठी, यादवेंद्र चतुर्वेदी, डा. पीसी विश्वकर्मा, डा. देवेश चंद्र उपाध्याय, डा. पीपी दूबे, अनिल कुमार चतुर्वेदी, छविनाथ मिश्र, सुरेंद्र त्रिपाठी, सभाजीत द्विवेदी प्रखर आदि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू ने कवि रूप नारायण त्रिपाठी के नाम से पुस्तकालय का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशू और पूर्व सांसद धनंजय सिंह को स्मृति चिन्ह देकर लोकेश त्रिपाठी ने सम्मानित किया। संचालन चंद्रेश मिश्र ने किया। कार्यक्रम के बाद कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें गीतकार हरिराम द्विवेदी, राम अधार व्याकुल, एसपी केके चौधरी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। लखनऊ के कवि वाहिद अली ने अपनी रचना लोकतंत्र इतना अधिकार दे रहा प्रस्तुत किया। आकाशवाणी वाराणसी के कवि हरिराम द्विवेदी की रचना एक पैगाम ले के आया हूं को सभी ने खूब सराहा। कवि सम्मेलन का संचालन कवि सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed