फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ब्लाक प्रमुख के तीन पदों के लिए नौ लोगों ने किया नामांकन

ब्लाक प्रमुख के तीन पदों के लिए नौ लोगों ने किया नामांकन

Thu, 08 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख के तीन पदों के लिए नौ लोगों ने किया नामांकन
जिले के खुटहन, सिकरारा, बक्शा विकासखंडों में 9 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए 9 लोगों ने नामांकन अलग-अलग विकासखंडों में किया है। इसमें बक्शा में 4, सिकरारा में 3 और खुटहन में दो प्रत्याशी शामिल हैं। सभी पर्चे जांच के बाद वैध पाए गए हैं। गुरूवार को प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद ही चुनाव की असली तस्वीर सामने होगी।
विज्ञापन

बक्शा प्रतिनिधि के मुताबिक: ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को भाजपा से सजल सिंह, सपा से प्रबुद्घ कुमार दूबे, निर्दल धनंजय तिवारी और सपा के बागी पूर्व प्रमुख रंजीत यादव ने नामांकन किया। भाजपा द्वारा प्रभारी बनाकर भेजे गए सुल्तानपुर जिले के जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, विधायक रमेश मिश्र, सतीश कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख राना सिंह, श्री पति उपाध्याय, अमरजीत मिश्र मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि कुल चार लोगों ने सात सेटों में नामांकन किया है।
विज्ञापन

सिकरारा प्रतिनिधि के मुताबिक: ब्लाक प्रमुख पद के लिए बुधवार को सपा के घोषित प्रत्याशी विनय यादव, पूर्व प्रमुख समरनाथ यादव और उनकी पुत्रवधू डिंपल यादव ने किया नामांकन किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि जांच में तीनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। गुरूवार को 11 बजे से सायं 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। पूर्व सांसद धनंजय सिंह की मौजूदगी चर्चा में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटहन प्रतिनिधि के मुताबिक: ब्लाक प्रमुख उपचुनाव के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो प्रत्याशियों ने दो दो सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा से घोषित प्रत्याशी पूर्व प्रमुख सरयूदेई यादव और भाजपा से प्रतापगढ़ के सांसद कुंवर हरिवंश सिंह की पुत्रवधू नीलम सिंह ने भी दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। नीलम के साथ बदलापुर विधायक रमेश मिश्र भी रहे। सुरक्षा को लेकर शाहगंज के क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव लगातार चक्रमण करते रहे। पूर्व में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान हुई फायरिंग, आगजनी की घटना को देखते हुए खुटहन थानाध्यक्ष राम मूर्ति यादव, सरायख्वाजा के धनीराम वर्मा, सरपतहा, खेतासराय, शाहगंज पुलिस तथा एक प्लाटून पीएसी के साथ महिला पुलिस की भी तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed