{"_id":"5aa02a214f1c1b3f658b6676","slug":"152044622015-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के विपरीत हो रहे इंटरलाकिंग को ग्रामीणों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के विपरीत हो रहे इंटरलाकिंग को ग्रामीणों ने रोका
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार सरोखनपुर में मानक की अनदेखी कर इंटरलाकिंग कार्य ग्रामीणों ने बुधवार को रोक दिया है। गांव के लोगों का आरोप है कि मानक और गुणवत्ता की अनदेखी कर काम कराया जा रहा है। काम रुकते ही मौके पर अफरातफरी मच गयी। ग्रामीणों की भीड़ देख कर मजदूर भी वहां से खिसक लिए।
उपेन्द्रमणि त्रिपाठी एडवोकेट ने बदलापुर के एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी को पांच मार्च को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि घनश्यामपुर रोड स्थित दलित बस्ती तक वार्ड नम्बर चार में ढाई सौ मीटर इंटरलाकिंग कार्य मानक तथा गुणवत्ता से विपरीत कराया जा रहा है। एसडीएम से कार्य रोक कर जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी किया था। किन्तु एसडीएम ने अभी तक उनके प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं किया। बुधवार को आक्रोशित ग्रामीण मौके पर जुट गए। निर्माण कार्य रोकते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उपेन्द्रमणि त्रिपाठी ने बुधवार को ही अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत तथा चेयरमैन अमर देयी को लिखित शिकायती पत्र देते हुए घटिया इंटरलाकिंग कार्य की जांच तथा जिम्मेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया ह्रै।
इंटरलाकिंग कार्य को रोकवाने के दौरान सुनील हरिजन , रामदुलार हरिजन , प्रदीप कुमार , सर्वेश यादव , पप्पू यादव ,यादवेंद्र उर्फ पप्पू तिवारी के साथ ही नगर पंचायत की चेयरमैन के पुत्र उमेश सरोज, सभासद श्यामबहादुर यादव आदि लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि दोपहर बाद पुन: कार्य शुरू कर दिया गया। अधिशासी अधिकारी नगरपंचायत कृष्णचन्द ने बताया कि नगरपंचायत द्वारा यह कार्य नहंी कराया जा रहा है ।