फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   यदि किसान खेती करना छोड़ दें तो किसी को नहीं मिलेगा भोजन

यदि किसान खेती करना छोड़ दें तो किसी को नहीं मिलेगा भोजन

Wed, 07 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
यदि किसान खेती करना छोड़ दें तो किसी को नहीं मिलेगा भोजन
विकासखंड करंजाकला के खानपुर अकबर में वित्तपोषित ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा गठित आजाद कृषक क्लब के आधार उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक चौधरी ने कहा कि खेती के द्वारा प्रत्येक मनुष्य को पेट भर भोजन मिलता है। यदि किसान खेती करना छोड़ दें तो किसी को भोजन नहीं मिलेगा। आज किसान खेती को घाटे का सौदा मान रहा है। सरकार किसानों के उत्पादन बढ़ाने हेतु लगाकर प्रयासरत है। कार्यक्रम में किसानों को गैर रासायनिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषक क्लब के माध्यम से किसान सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। छोटे-छोटे बैंक से ऋण लेकर अपनी जीविका के साधन तैयार कर सकते हैं। संचालन शैलेंद्र निषाद ने किया। अध्यक्षता अरविंद सिंह ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र मौर्य, करिया शर्मा, तीरथ विश्वकर्मा, राम आसरे हरिजन, आशा देवी, सुनीता देवी, पन्ना लाला, लालमणि, संजय सोनकर, दिनेश, डा. समरजीत प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed