फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जनप्रतिनिधियों के अभी तक नहीं लग पाए हैं एक भी हैंडपंप

जनप्रतिनिधियों के अभी तक नहीं लग पाए हैं एक भी हैंडपंप

Wed, 07 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों के अभी तक नहीं लग पाए हैं एक भी हैंडपंप
गर्मी का मौसम आने वाला है। जिले में इस वर्ष अभी जनप्रतिनिधियों का एक भी इंडिया मार्का टू हैंडपंप नहीं लग पाया है। जनप्रतिनिधियों के उदासीनता का आलम यह है कि अभी तक मड़ियाहूं विधायक लीना तिवारी, मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू और स्नातक शिक्षक एमएलसी केदारनाथ सिंह ने इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगवाने के लिए जिला अर्थ संख्या विभाग में सूची ही नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन

लोगों को शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगवाने का फरमान जारी किया है। इस योजना के तहत इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगवाने की जिम्मेदारी जन प्रतिनिधियों को दी गई है। जनप्रतिनिधियों को योजना के तहत अपने -अपने क्षेत्रों में100-100 इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके क्रम में जिले के नौ विधायकों व तीन एमएलसी को भी इस योजना के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में 100-100 इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगवाना है। लेकिन अभी तक सात विधायक व एक एमलएसी ने ही जिला अर्थ संख्याधिकारी विभाग में हैंडपंप लगवाने की सूची भेजी गई है। जिसमें नगर विकास राज्य मंत्री व सदर विधायक गिरीशचंद्र यादव, शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई, जफराबाद विधायक डा.हरेंद्र प्रसाद सिंह, केराकत विधायक दिनेश चौधरी, मुंगराबादशाहपुर विधायक सुषमा पटेल, बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा, मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव व माध्यमिक शिक्षक एमएलसी चेतनरायण सिंह द्वारा हैंडपंप लगवाने के लिए सूची दे दी है। इन सूची को जांच के लिए जिला अर्थ संख्याधिकारी कार्यालय द्वारा जल निगम को सौपी गई है। जल निगम द्वारा सूची जांच करने का कार्य किया जा रहा है। अभी तक तीन विधायक बदलापुर, मल्हनी व मुंगराबादशाहपुर के सूची की जांच किया जा चुका है। जिला अर्थ संख्याधिकारी विभाग द्वारा जनवरी माह में ही सभी विधायकों व एमएलीसी से हैंडपंप लगाने की सूची मांगी गई थी।
विज्ञापन

कोट:
विधायक मड़ियाहूं, मछलीशहर और एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू, केदारनाथ सिंह द्वारा हैंडपंप लगाने की सूची नहीं दी गई है। मुगराबादशाहपुर, बदलापुर व मल्हनी विधायक द्वारा दी गई सूची की जांच करा लिया गया है। डीएम के अनुमोदन के बाद जल निगम द्वारा उसे लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडी यादव
जिला अर्थ संख्याधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed