फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मिति करेगी संकलन केंद्र और उड़ाकादल का गठन

मिति करेगी संकलन केंद्र और उड़ाकादल का गठन

Wed, 07 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मिति करेगी संकलन केंद्र और उड़ाकादल का गठन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन और उड़ाकदल का गठन परीक्षा संचालन समिति करेगी। हर रोज परीक्षा खत्म होने के बाद कापियों के रखने के लिए संकलन केंद्र हर जिलों में बनाया जाना है। परीक्षा केंद्र और छात्र संख्या के हिसाब से संकलन केंद्र बनाए जाएंगे। इस बार पांच जिलों में 32 संकलन केंद्र बनाने की तैयारी है। परीक्षा की निगरानी के लिए जनपदीय उड़ाकादल के अलावा केंद्रीय उड़ाकादल का भी गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध पांच जिलों में 677 परीक्षा केद्र बनाए गए हैं। इन कें द्रों पर 805 कालेजों के पांच लाख 5535 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा की निगरानी के लिए उड़ाकादल का गठन अभी तक किया गया है। परीक्षा संचालन समिति उड़ाकादल के गठन के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए केंद्र का गठन किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से पहले ही समिति को संकलन केंद्र और उड़न दस्ते का गठन करना है। हर जिलों में तीन से चार टीमों का गठन किया जाना है। जिसका निर्धारण परीक्षा संचालन समिति करेगी। माना जा रहा है कि 12 मार्च से पहले ही संकलन केंद्र और उड़ाकादल का गठन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed