{"_id":"5aa0282f4f1c1b4d588bbfd2","slug":"15204457214-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया नरसंहार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरिया नरसंहार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अशहर युसुफजई के नेतृत्व में एराकियाना चौक पर सीरिया नरसंहार के विरोध में प्रदर्शन किया। मासूम बच्चों की हत्या को मानवता के लिए खतरा बताया।
विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अशहर युसुफ़जई ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में जिस तरह सीरिया के मासूम बच्चों की लाशें दुनियां के सामने आई हैं उसने लोगों की आत्मा को झकझोर दिया है। जो मानवता के अस्तित्व पर ही प्रश्न चिन्ह है। दुनियां के ताकतवर देश सीरिया मसले को हल करने के बजाए वहां की जमीन पर अपनी ताक़त की प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे वहां की जनता को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि सीरिया से राजनयिक रिश्ते खत्म करके, संयुक्त राष्ट्र में मानवता के पक्ष में खड़े होकर सीरियाई सरकार को एक कड़ा संदेश दे ताकि वहां हो रही मानवता की हत्या बंद हो सके।
विरोध सभा के पश्चात राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी जेएन सचान को सौंपा। सभा को मौलाना राफ़े आजमी, नगर अध्यक्ष आलमगीर राईन, शाहआलम ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव शफीउद्दीन शेख़ ने किया। इस अवसर पर मोहम्मद सहीम, मास्टर इमरान, फैजान खान, अहमद खान, मोहम्मद कैफ़, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद साकिब आदि उपस्थित रहे।